बिहार कांग्रेस में शो कॉज नोटिस को लेकर विवाद बढ़ गया है, पार्टी की अनुशासन समिति ने प्रदेश के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, सभी नेताओं से 72 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है, यह मामला 8 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए धरना प्रदर्शन से जुड़ा है, बताया जा रहा है कि कुछ नेताओं ने बिहार कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया था, पार्टी ने इस प्रदर्शन को अनुशासनहीनता माना और अब संबंधित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की ओर से जारी नोटिस पर समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव के हस्ताक्षर हैं। नोटिस में नेताओं से पूछा गया है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क्यों किया।
इन नेताओं को मिला नोटिस
Also Read – सागर जहरीली शराब कांड में 16 मौतें, CM मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
शो कॉज नोटिस पाने वाले नेताओं में पूर्व विधायक अनिल सिंह, कुमार विकल, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, पूनम देवी, विधूशेखर पांडेय, भारत भूषण दूबे, सत्येंद्र यादव और मृत्युंजय सिंह समेत कई नेता शामिल हैं, सभी नेताओं को निर्धारित समय के भीतर अनुशासन समिति के सामने अपना स्पष्टीकरण पेश करना होगा।
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह
29 नेताओं को नोटिस जारी होने के बाद बिहार कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नेताओं के विरोध और उसके बाद हुई कार्रवाई ने संगठन के भीतर चल रही खींचतान को सामने ला दिया है, अब इन नेताओं के जवाब के बाद यह तय होगा कि कांग्रेस पार्टी आगे उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, आने वाले दिनों में बिहार कांग्रेस की राजनीति में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
