निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई है। शुक्रवार को भूपतवाला स्थित उसकी चाय की दुकान में सुरेंद्र कोली का शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सुरेंद्र कोली करीब 19 साल जेल में रहा था। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े आखिरी मामले में भी उसे बरी कर दिया था। इससे पहले 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मामलों में उसे दोषमुक्त किया था।नोएडा के निठारी में 2005-06 के दौरान बच्चों और महिलाओं के लापता
होने के बाद सुरेंद्र कोली का नाम सामने आया था। 29 दिसंबर 2006 को मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे नाले से मानव अवशेष मिलने के बाद इस मामले ने देशभर में सनसनी मचा दी थी।कोली को निठारी कांड से जुड़े 13 मामलों में मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में अदालतों से उसे राहत मिलती गई। जेल से बाहर आने के बाद वह हरिद्वार के भूपतवाला में रह रहा था और बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने चाय की दुकान शुरू की थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र कोली की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।
