बिहार में विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है, चुनाव आयोग ने इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, इन 8 सीटों में 4 शिक्षक और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है, 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, इन चुनावों के लिए संबंधित शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने वाली है।
किन 8 सीटों पर होगा चुनाव?
बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना, दरभंगा, सारण और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, कोसी और तिरहुत सीट शामिल हैं। इन आठों सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना है।
Also Read – योगी सरकार की संवेदनशील पहल से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचान
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
पटना शिक्षक — प्रो. नवल किशोर यादव — बीजेपी
दरभंगा शिक्षक — डॉ. मदन मोहन झा — कांग्रेस
सारण शिक्षक — आफाक अहमद — निर्दलीय
तिरहुत शिक्षक — संजय कुमार सिंह — भाकपा
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
पटना स्नातक — नीरज कुमार — जेडीयू
दरभंगा स्नातक — सर्वेश कुमार — निर्दलीय
कोसी स्नातक — नवल किशोर यादव — बीजेपी
तिरहुत स्नातक — बंशीधर ब्रजवासी — निर्दलीय
जन सुराज ने भी उतारे उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतर रही है, पार्टी की ओर से अब तक पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं, जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है, जन सुराज के चुनाव मैदान में उतरने से इन आठ सीटों पर मुकाबले में नए समीकरण बनने की संभावना है।
Also Read – 3,567 युवाओं को आज मिलेगी नियुक्ति की सौगात, CM योगी बांटेंगे नियुक्ति पत्र
पटना स्नातक सीट पर खास नजर
आठों सीटों में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर खास राजनीतिक चर्चा है। यहां मौजूदा एमएलसी जेडीयू के नीरज कुमार हैं, इसी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर डॉ. अनुज के चुनाव लड़ने की तैयारी की चर्चा है, डॉ. अनुज को जेडीयू विधायक अनंत सिंह के समर्थन की बात सामने आई है, इसी को लेकर नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच बयानबाजी भी हुई है, अनंत सिंह ने डॉ. अनुज की जीत का दावा किया है, अब इस सीट पर उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ होने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है, हालांकि चुनाव का अंतिम परिणाम 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
बिहार में बढ़ेगी चुनावी हलचल
विधान परिषद की इन 8 सीटों के चुनाव के साथ बिहार में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी, अलग-अलग दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, फिलहाल सभी की नजर नामांकन प्रक्रिया और उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर है, 29 सितंबर से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बाद तस्वीर और साफ होगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद इन आठ सीटों के नए प्रतिनिधियों का फैसला होगा।
