उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लघु और सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत करेंगे, योजना के तहत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से अब 11 से 11.50 प्रतिशत की जगह सिर्फ 6 प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने सरकारी आवास से योजना का शुभारंभ करेंगे, योजना के तहत किसान सहकारी ग्राम विकास बैंक से 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण छह प्रतिशत ब्याज पर ले सकेंगे, इसके लिए सरकार ने 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
पांच साल में 5 लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रदेश के करीब 5 लाख किसानों को लाभ पहुंचाना है, योजना के तहत नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले पुराने ऋणियों को भी ब्याज अनुदान का लाभ दिया जाएगा, ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है।
Also Read – आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल, पत्नी-दो पुजारियों के बाद बेटे की भी हत्या; एनकाउंटर में आरोपी ढेर
प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा की भी होगी शुरुआत
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भारत टैक्सी सेवा की भी शुरुआत करेंगे, यह सेवा अप्रैल से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संचालित हो रही है, अब तक करीब 50 हजार टैक्सी चालक इससे जुड़ चुके हैं, जिनमें लगभग 40 हजार चालक लखनऊ से हैं, भारत टैक्सी सेवा से जुड़े चालकों को 5 लाख रुपये तक के बीमा का लाभ देने की व्यवस्था की गई है, खास बात यह है कि चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा।
कई डिजिटल प्लेटफॉर्म होंगे लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सहकारिता विभाग का ऊर्वरक सेतु मोबाइल एप और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव डेटाबेस सेंटर का मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे, सरकार के मुताबिक, इन पहलों का उद्देश्य किसानों के लिए सस्ता दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने के साथ सहकारी सेवाओं और परिवहन क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देना है।
