SIR को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।
CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार तय समयसीमा में इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर को मुंबई से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन को देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाने की बात कही गई है।
CJP ने SIR और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने अपने फैसलों को लेकर किसी भी मतभेद से इनकार करते हुए कहा है कि पिछले एक साल में आयोग के फैसले पूर्ण सहमति से लिए गए हैं।इस बीच चुनाव आयोग के दो आयुक्तों की ओर से कुछ फैसलों पर आपत्ति जताए जाने की खबरों के बाद विवाद और बढ़ गया है। SIR, मतदाता सूची से नाम हटाने और वोटर डेटा से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक दल चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

