Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » मधेपुरा में स्कूल के बाहर विवाद का VIDEO वायरल, छात्र-छात्राओं में हुई कहासुनी; पुलिस ने छेड़खानी से किया इनकार
    Bihar Breaking News देश भारत राज्य

    मधेपुरा में स्कूल के बाहर विवाद का VIDEO वायरल, छात्र-छात्राओं में हुई कहासुनी; पुलिस ने छेड़खानी से किया इनकार

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मधेपुरा से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के बाहर का बताया जा रहा है, इसमें कुछ युवक छात्राओं और एक लड़के को घेरकर बहस करते नजर आ रहे हैं, कुछ ही देर में स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंचती दिखाई देती है।

    स्कूल के बाहर बाइक सवार लड़के को लेकर हुआ विवाद

    Also Read – पंजाब के 3,763 गांवों के लिए ₹750 करोड़ का विकास पैकेज, हर गांव को मिलेंगे शुरुआती ₹20 लाख

    पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है। उस दिन उदाकिशुनगंज स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी, पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान स्कूल के बाहर सड़क पर एक लड़का बाइक लेकर खड़ा था, कुछ छात्रों को संदेह हुआ कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है, इसके बाद वहां अन्य छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए और बाइक सवार लड़के से बहस शुरू हो गई, वायरल वीडियो में भीड़ में मौजूद कुछ लड़के बाइक की चाबी निकालते दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनती नजर आती है।

    स्कूल परिसर में नहीं हुई घटना

    स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल परिसर के अंदर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के बाहर क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी, वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आई।

    Also Read – CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP ने किया देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    एसडीपीओ पवन कुमार सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच और सत्यापन किया गया है, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छेड़खानी या किसी अन्य आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

    सभी नाबालिगों की हुई पहचान

    पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिगों की पहचान कर ली गई है, उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है और नाबालिगों से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है, मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस के सत्यापन और जांच के आधार पर की जाएगी।

    यूपीआईटीएस वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी
    bihar Bihar Breaking News breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब के 3,763 गांवों के लिए ₹750 करोड़ का विकास पैकेज, हर गांव को मिलेंगे शुरुआती ₹20 लाख
    Next Article UP Weather Alert: 26-27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, CM योगी ने की अपील- अनावश्यक घर से बाहर न निकलें
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.