Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » Bigg Boss 20: आसिफ खान के ‘मूंछ ही मर्द की पहचान’ वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- मर्द की निशानी उसकी सोच और व्यवहार
    Bigg Boss

    Bigg Boss 20: आसिफ खान के ‘मूंछ ही मर्द की पहचान’ वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- मर्द की निशानी उसकी सोच और व्यवहार

    Cheshta SinghBy Cheshta SinghSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    FILMITICS
    Bigg Boss 20: आसिफ खान के ‘मूंछ ही मर्द की पहचान’ वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- मर्द की निशानी उसकी सोच और व्यवहार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में चल रहे विवादों के बीच अभिनेता आसिफ खान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आसिफ ने एक टास्क के दौरान मूंछ को मर्द की पहचान से जोड़ते हुए कहा था कि बिना मूंछ वाले लोगों को वे मर्द नहीं मानते। अब बिग बॉस 7 की विनर और अभिनेत्री गौहर खान ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

    आसिफ खान ने क्या कहा था?

    दरअसल, बिग बॉस 20 के एक टास्क के दौरान मूंछ को लेकर चर्चा शुरू हुई। यंग डीएसए की टीम में शामिल आसिफ खान ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वे राजस्थान से आते हैं और उनके लिए मूंछ पहचान का हिस्सा है। इसी दौरान उन्होंने बिना मूंछ वाले पुरुषों को मर्द नहीं मानने वाली बात कही। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

    गौहर खान ने लगाई फटकार

    आसिफ के बयान पर गौहर खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आसिफ एक अच्छे अभिनेता हैं और उनका एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा है, लेकिन उन्हें शो में इस तरह की सोच दिखाने की जरूरत नहीं थी।

    गौहर ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि किसी पुरुष की पहचान सिर्फ मूंछ से तय नहीं होती। उनके मुताबिक, मर्द की पहचान उसकी सोच और व्यवहार से होती है। उन्होंने आसिफ के बयान को लेकर उनकी सोच पर सवाल उठाया।

    धर्म का भी किया जिक्र

    गौहर ने अपनी प्रतिक्रिया में इस्लाम का जिक्र करते हुए मूंछ रखने को लेकर आसिफ के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पुरुषों के लिए मूंछ से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दोहराया कि उनके हिसाब से मर्दानगी का संबंध ऊंची सोच और अच्छे व्यवहार से है।

    पहले भी आलोचना झेल चुके हैं आसिफ

    बिग बॉस 20 में आसिफ खान इससे पहले भी अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने भी उनके व्यवहार को लेकर उन्हें टोका था। अब मूंछ वाले बयान के बाद गौहर खान की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

    वहीं, शो में महhi विज और कुछ अन्य घरवालों ने भी आसिफ के बयान पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस मुद्दे पर आसिफ खान क्या प्रतिक्रिया देते हैं और बिग बॉस के घर में यह विवाद आगे कितना बढ़ता है।

    ASIFKAHN Bigg Boss GAURH KKHAN
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा, CM और पुलिस-प्रशासन पर साधा निशाना
    Next Article लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    Cheshta Singh

    Related Posts

    Bigg Boss 20 में Rohit Shetty की एंट्री से मचा बवाल, Scout OP और Luv Gill के रिश्ते पर उठे सवाल

    October 24, 2026

    Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का रॉकस्टार रोल, सालों बाद किया खुलासा

    October 16, 2026

    Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने उठाए सवाल, घर में बढ़ी चर्चा

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.