Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » बिहार में वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा, CM और पुलिस-प्रशासन पर साधा निशाना
    Bihar Breaking News Crime देश भारत राज्य

    बिहार में वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा, CM और पुलिस-प्रशासन पर साधा निशाना

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से सामने आए वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री और राज्य के पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है, रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए, रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे मामलों के बावजूद बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी रोकथाम नजर नहीं आ रही है, उन्होंने मुख्यमंत्री समेत सरकार और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।

    ‘चूड़ियां पहन लेनी चाहिए’

    रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री, सरकार में बैठे लोगों और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें चूड़ियां पहन लेनी चाहिए, उन्होंने जमुई के बाद समस्तीपुर और बांका से सामने आए मामलों का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हालांकि, इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई शुरू की है, जमुई मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारियां की हैं, जबकि समस्तीपुर में वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।

    मुख्यमंत्री के साथ – साथ बिहार की सरकार में बैठे लोगों और पुलिस – प्रशासन के लोगों को चूड़ियाँ पहन लेनी चाहिए ..

    पहले जमुई , फिर दरभंगा , उसके बाद समस्तीपुर और अब बांका में हैवानियत की शिकार हुई एक और बेटी, बिहार में केवल कहने को सरकार है , अंतहीन सिलसिला जारी है बहन – बेटियों… pic.twitter.com/pdtGrNCkCD

    — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 25, 2026

    Also Read – 4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

    बांका मामले में भी पुलिस की कार्रवाई

    बांका के मंदार पर्वत से सामने आए वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है, पुलिस के मुताबिक वीडियो 3 जून की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है और पुलिस को इसकी जानकारी 22 सितंबर को मिली। मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

    रोहिणी ने उठाया रोकथाम का सवाल

    रोहिणी आचार्य ने कहा कि सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, उनके मुताबिक सरकार और प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहले से प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, उन्होंने आरोप लगाया कि घटनाओं के बाद बयान और कार्रवाई की बात होती है, लेकिन अपराध को रोकने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल बने हुए हैं, बिहार में सामने आए इन वायरल वीडियो के बाद महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

    यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन और उद्यमियों पर दुनिया को भरोसा: सीएम योगी
    bihar Bihar Breaking News breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में MLC चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा की परीक्षा, BJP-SP के सामने अतिरिक्त सीटों का गणित
    Next Article Bigg Boss 20: आसिफ खान के ‘मूंछ ही मर्द की पहचान’ वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- मर्द की निशानी उसकी सोच और व्यवहार
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    Gorakhpur News: 41 साल की मेहनत पर आग का कहर, 95 लाख का सामान जलकर राख; चार बेटियों के पिता विजय मौर्य की आंखों से छलके आंसू

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.