Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » मिशन 2027 को लेकर BJP की तैयारी तेज, सीएम योगी ने PM मोदी से की मुलाकात ,संगठन व चुनाव पर मंथन संभव
    Political news

    मिशन 2027 को लेकर BJP की तैयारी तेज, सीएम योगी ने PM मोदी से की मुलाकात ,संगठन व चुनाव पर मंथन संभव

    Sanjay PandeyBy Sanjay PandeySeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर चर्चा हुई।

    ALSO READ योगी के समर्थन में राजा भईया का भीषण ऐलान ! 27 फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

    सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में प्रस्तावित विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की सूची भी सौंपी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है।

    संगठन और चुनावी तैयारियों पर भी हो सकती है चर्चा

    प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर विधान परिषद की छह सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।

    16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है और इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास आठ, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास एक-एक सीट है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

    23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।
    इन 11 सीटों में फिलहाल भाजपा के पास आठ और समाजवादी पार्टी के पास तीन सीटें हैं। समाजवादी पार्टी सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा में संगठनात्मक तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर बैठकों का दौर तेज होने की संभावना है।

    bjp Latest news PM MODI up news uttar pradesh yogi news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयोगी के समर्थन में राजा भईया का भीषण ऐलान ! 27 फिर बनेगी बीजेपी की सरकार
    Next Article 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद क्या होगा? CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान!
    Sanjay Pandey

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    Gorakhpur News: छठ महापर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट, गोरक्षघाट पर महापौर और नगर आयुक्त ने किया श्रमदान

    November 13, 2026

    दीपावली पर यूपी रोडवेज का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.