Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » रोटरी क्लब बाराबंकी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी का ऑफिशियल क्लब विजिट सम्पन्न
    Education Featured Health News Life Style National Uttar Pradesh

    रोटरी क्लब बाराबंकी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी का ऑफिशियल क्लब विजिट सम्पन्न

    नितेश "शांडिल्य"By नितेश "शांडिल्य"September 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाराबंकी: रोटरी क्लब बाराबंकी में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी की ऑफिशियल क्लब विजिट (ओसीवी) गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एवं रीजनल टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी, रोटेरियन सदस्य और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।


    कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी एवं डिस्ट्रिक्ट टीम का औपचारिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। क्लब अध्यक्ष रो. रविंद्र सिंह कालरा ने कहा कि ओसीवी क्लब की सेवा गतिविधियों को साझा करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और आगामी सेवा परियोजनाओं को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।


    क्लब सचिव रो. राजेश अरोड़ा ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब की विभिन्न समाजोपयोगी गतिविधियों की जानकारी दी। क्लब द्वारा एडॉप्टेड विनोबा आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई तथा आगामी सेवा परियोजनाओं और योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की गई।


    कार्यक्रम के दौरान अंकुर माथुर और नरेंद्र सिंह कालरा को रोटरी क्लब बाराबंकी की सदस्यता दिलाई गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी ने दोनों नए सदस्यों को Rotary Pin पहनाकर औपचारिक रूप से रोटरी परिवार में शामिल किया।
    इस अवसर पर DRFC एवं PDG रो. सतपाल गुलाटी ने रोटरी फाउंडेशन के महत्व और उसके माध्यम से समाज एवं मानवता की सेवा को विस्तार देने की आवश्यकता पर विचार रखे।


    कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने पर जोर दिया।
    कार्यक्रम में PDG रो. के.के. श्रीवास्तव, DRFC PDG रो. सतपाल गुलाटी, DGRH लखनऊ रीजन रो. विवेक अग्रवाल, Regional Secretary रो. प्रदीप मिश्रा, AG रो. पंकज मित्तल, Zonal Secretary रो. टी.पी. गौड़ सहित डिस्ट्रिक्ट एवं रीजनल टीम के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


    डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पूनम गुलाटी को क्लब की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोटरी में सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेवा भावना, समर्पण और टीम भावना का सम्मान है।


    बैठक में कंचन श्रीवास्तव, अरविंद गुटगुटिया, डॉ. आर. आहूजा, डॉ. आभा वर्मा, डॉ. राजेश मोहन, डॉ. विमल बैसवार, डॉ. नरेन्द्र गुप्ता, ममता चंद्रा, मनोज जैन, कुसुम जैन, कल्पना जैन, संगीता गुप्ता, साधना वर्मा, रजनी वर्मा, सुनील वर्मा, संपन्न निगम, अंकुर माथुर सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।


    कार्यक्रम के अंत में रो. महाबीर प्रसाद जैन ने आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष रो. रविंद्र सिंह कालरा ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

    Barabanki Latest news lucknow up news uttar pradesh Uttar Pradesh News
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCM Yogi Meets PM Modi: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा
    Next Article ट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई ‘दुनिया की कमान
    नितेश "शांडिल्य"
    • X (Twitter)

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.