फतेहपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने प्रशासन को मृतकों के परिजनों और घायलों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा उन्हें हरसंभव सहायता और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।

