उत्तराखंड के बॉक्सर कपिल पोखरिया ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग के 90 किग्रा वर्ग में दमदार जीत दर्ज कर पदक पक्का कर लिया है।
कपिल ने अपने मुकाबले में 5-0 के अंतर से जीत हासिल की।कपिल पोखरिया की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपिल के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कपिल को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। कपिल की जीत के बाद उनके समर्थकों और प्रदेशवासियों में भी खुशी का माहौल है।

