लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 1 अक्टूबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें चारपहिया और दोपहिया वाहन शामिल हैं।
इन वाहनों के जरिए यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिसकर्मियों का पदक अलंकरण भी करेंगे। इस मौके पर पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया जाएगा।
लोकभवन में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ के साथ पुलिस विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

