Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने पुलिस सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान चार अपराधियों को मार गिराने में साहस और वीरता का परिचय दिया था। इसी मुठभेड़ में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वह शहीद हो गए थे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

    समारोह में गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित 16 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें एसटीएफ के आरक्षी देवदत्त सिंह, राजन कुमार, रितुल कुमार वर्मा और निरीक्षक अमित, नवमी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक निपुण अग्रवाल, गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह, मेरठ के उपनिरीक्षक मुन्ने सिंह, गाजियाबाद के आरक्षी नीरज कुमार पाल और संदीप कुमार, हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, संभल के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार, शाहजहांपुर के निरीक्षक गीतेश कपिल, सहारनपुर के आरक्षी प्रवीण अहलावत, एसटीएफ के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, लखनऊ की पुलिस उपायुक्त डॉ. दीक्षा शर्मा और निरीक्षक रिपुदमन सिंह शामिल हैं।

    वहीं, गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित 10 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, एसटीएफ के निरीक्षक घनश्याम यादव और आरक्षी अमित त्रिपाठी, मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, गाजियाबाद कमिश्नरेट के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल की वीरता और सर्वोच्च बलिदान समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करता है। समारोह के दौरान पुलिस सेवा के उत्कृष्ट योगदान और शौर्य को सम्मानित करने के साथ नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया गया।

    #cm yogi #up police Chief Minister's Gallantry Medal Kirti Chakra Lucknow news Martyr Inspector Sunil Kumar Police Awards Ceremony Police Bravery Police Gallantry Medal Police Personnel Felicitation Prakash Singh President's Gallantry Medal Sangharsh Book Special Task Force up stf Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Police yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCM योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- बदली यूपी की कानून-व्यवस्था
    Next Article CM Yogi News: माफिया और कानून व्यवस्था पर योगी का बड़ा बयान, बोले- पहले माफिया के सामने घुटने टेकती थी पुलिस
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.