राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

