लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ जैसे भजनों और गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुतियों का श्रवण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया को स्वदेशी और अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।पुष्पांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

