Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » शंकरसिंह वाघेला के बयान पर विवाद, माफी से इनकार; ब्राह्मण समाज ने भी जताई नाराजगी
    Breaking News National देश भारत राज्य वायरल-वीडियो

    शंकरसिंह वाघेला के बयान पर विवाद, माफी से इनकार; ब्राह्मण समाज ने भी जताई नाराजगी

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है, पटेल, बनिया और ब्राह्मण समुदायों को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद वाघेला ने अपने बयान का बचाव किया है, उन्होंने साफ कहा कि वह अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे, वाघेला ने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके बयान का सही अर्थ समझे बिना इसे मुद्दा बना दिया वाघेला के मुताबिक, उनकी टिप्पणी आरक्षण और वंचित समुदायों से जुड़े मुद्दे के संदर्भ में थी।

    क्या बोले शंकरसिंह वाघेला?

    एक कार्यक्रम के दौरान वाघेला ने कथित तौर पर कहा था कि अगर पटेल, बनिया या ब्राह्मण समुदाय के लोग गंदगी साफ करने का काम कर दें, तो वह उन्हें 50 हजार रुपये नकद देंगे। इसी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ, बाद में अपने बयान की सफाई देते हुए वाघेला ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं था, उन्होंने आरक्षण व्यवस्था का समर्थन करते हुए कहा कि जिन समुदायों ने ऐतिहासिक रूप से कठिन परिस्थितियों में काम किया, उन्हें आरक्षण के जरिए अवसर मिलना उचित है।

    Also Read – बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार पासवान को मिली मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान

    अपने बयान पर उठे विवाद के बीच शंकरसिंह वाघेला ने बीजेपी पर भी निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने उनके बयान का पूरा संदर्भ समझे बिना इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है, वाघेला ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने बयान से पीछे हटने या माफी मांगने के पक्ष में नहीं हैं, उनका कहना है कि उनकी टिप्पणी आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े उनके विचारों के संदर्भ में थी।

    ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजगी

    वाघेला के बयान के बाद ब्राह्मण समाज की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश ब्राह्मण समाज के कन्वीनर यज्ञेश दवे ने वाघेला के बयान पर आपत्ति जताते हुए पलटवार किया, दवे ने वाघेला को अपने बयान पर आत्ममंथन करने की सलाह दी और कहा कि दूसरों को सलाह देने से पहले उन्हें इसकी शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए, उन्होंने वाघेला की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपने स्तर पर जवाब भी दिया।

    Also Read – सीएम योगी का भदोही दौरा: 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ, 1,340 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

    फिलहाल, वाघेला के बयान को लेकर गुजरात की राजनीति में बहस तेज है, एक तरफ वाघेला अपने बयान को आरक्षण और सामाजिक न्याय के संदर्भ में सही ठहरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संबंधित समुदायों की ओर से इसे लेकर नाराजगी जताई जा रही है।

    UP चुनाव से पहले फिर गरमाया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दा, धर्म संसद में मंदिर निर्माण समेत 12 प्रस्ताव पास
    breaking news GUJRAT NEWS Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार पासवान को मिली मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान
    Next Article प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, CM योगी को पत्र; आश्रम से जुड़े मामलों की जांच की अपील
    Rashmi Rai

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.