Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, CM योगी को पत्र; आश्रम से जुड़े मामलों की जांच की अपील
    Breaking News Devotional Dharm देश धर्म भारत

    प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, CM योगी को पत्र; आश्रम से जुड़े मामलों की जांच की अपील

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और उनके आश्रम से जुड़े कथित विवादों को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, 4 अक्टूबर को लिखे गए इस पत्र में प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ आश्रम से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच कराने की मांग की गई है, पत्र में आश्रम से जुड़े लोगों और गतिविधियों को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    शिष्यों के बीच गुटबाजी का दावा

    दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में दावा किया है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्यों के बीच दो गुट बन गए हैं, उनके अनुसार, एक गुट साधना और तपस्या से जुड़े संतों का है, जबकि दूसरे गुट पर उन्होंने संपत्ति से जुड़े मामलों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं, पत्र में यह भी दावा किया गया है कि इन कथित विवादों से आहत होकर प्रेमानंद महाराज बेलवन स्थित आश्रम चले गए हैं।

    Also Read – शंकरसिंह वाघेला के बयान पर विवाद, माफी से इनकार; ब्राह्मण समाज ने भी जताई नाराजगी

    पत्र में केलीकुंज आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फलाहारी महाराज ने दावा किया है कि कुछ लोग संत की आड़ में आश्रम की गतिविधियां संचालित कर रहे हैं और कथित तौर पर कई संपत्तियां बनाई गई हैं, उन्होंने इन संपत्तियों की जांच कराने के साथ ही यमुना खादर क्षेत्र में कथित जमीन कारोबार की भी जांच की मांग मुख्यमंत्री से की है।

    नाबालिगों को लेकर भी उठाए सवाल

    पत्र में आश्रम में रहने वाले नाबालिग बच्चों को लेकर भी चिंता जताई गई है, फलाहारी महाराज ने दावा किया कि कुछ नाबालिग बालक-बालिकाएं आध्यात्मिक गतिविधियों के चलते आश्रम में रुक जाते हैं और कुछ परिवार उनकी तलाश करते हैं, उन्होंने बाल आयोग से इस मामले की जांच कराने, आश्रम में रहने वाले नाबालिगों की स्थिति स्पष्ट करने और वहां कार्यरत सेवादारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग की है, पत्र में किडनी चोरी जैसे गंभीर आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

    जेड प्लस सुरक्षा और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग

    दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री से प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, इसके साथ ही उन्होंने आश्रम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की अपील की है, ताकि किसी भी जांच की स्थिति में रिकॉर्ड उपलब्ध रह सके, पत्र में कहा गया है कि प्रेमानंद महाराज स्वयं साधना में लीन रहने वाले संत हैं, लेकिन आश्रम से जुड़े अन्य लोगों की गतिविधियों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना जरूरी है।

    Also Read – बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार पासवान को मिली मीडिया एवं प्रचार विभाग की कमान

    फिलहाल यह मामला मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लगाए गए दावों और जांच की मांग तक सीमित है। पत्र में उठाए गए आरोपों की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक या जांच एजेंसियों की आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

    लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा में लाखन आर्मी ने निकाला रोड शो, जनसभा में उमड़ा समाज
    breaking news CM YOGI Latest news up news uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleशंकरसिंह वाघेला के बयान पर विवाद, माफी से इनकार; ब्राह्मण समाज ने भी जताई नाराजगी
    Next Article सलमान खान ने खोला जिंदगी के मुश्किल दौर का राज, बोले- ‘मेरी नेगेटिव इमेज बना दी गई थी’
    Rashmi Rai

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

    November 18, 2026

    यूपी में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक! 6 महीने और बढ़ेगा निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल, योगी कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    November 18, 2026

    कुंडा में राजा भैया की रामकथा में उमड़ा जनसैलाब, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.