उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे कई सियासी मुद्दे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को विधानसभा चुनाव के पहले एक प्रमुख एजेंडा बनाया है मुख्यमंत्री हर मंच से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जहां अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हैं तो वहीं विपक्षी सरकारों पर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम योगी बड़ा प्रहार करते हैं सीएम योगी की माने तो 2017 के पहले उत्तर प्रदेश ने कई सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस्ते हुए समाज को देखा है उत्तर प्रदेश में एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 2017 के बाद प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों की घटना में कमी आई है
सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा याद करिये वह दौर जब उत्तरप्रदेश दंगो की आग में झुलसता था,अपराधियों के हौसले बुलंद थे,चारो ओर अराजकता का साम्राज्य था।
आज प्रदेश में “रूल ऑफ लॉ” है,इसको सुनिश्चित करने के लिए हमने पुलिस के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत किया है।पुलिस भर्ती की पारदर्शी व्यवस्था के साथ ही उनके क्षमता को सुदृढ़ किया जाना,बेहतर संसाधन व इंफ्रास्ट्रक्चर दिया जाना,पुलिस बजट को 3 से 4 गुना किया जाना,पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व बेहतर सुविधाएं किया जाना!
माफिया के काल एसटीएफ की स्ट्रेंथनिंग करना और दंगाइयों के काल कहे जाने वाले पीएसी को पुनर्जीवित करके तीन महिला बटालियन का गठन करना है l
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा मुख्यमंत्री कहते हैं प्रदेश में अपराध और अपराधी नहीं और उनके मंत्री ओमप्रकाश राजभर कहते हैं कि वह सबसे बड़े गुंडे हैं मुख्यमंत्री को धरातल की स्थिति की जानकारी नहीं है प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और सबसे बड़ी बात है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की जो वास्तविक तस्वीर है उसकी जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं है

