Home Uttar Pradesh योगी सरकार की पहल: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होंगी...

योगी सरकार की पहल: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होंगी केजीबीवी की छात्राएं

49
0

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों का असर अब साफ दिखने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की 80 छात्राएं इस बार गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। यह छात्राएं लखनऊ के मलिहाबाद, चिनहट और सरोजनी नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से चयनित की गई हैं। विधानभवन के सामने आयोजित परेड में ये बालिकाएं अनुशासन, जोश और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

पहली बार परेड में शामिल होंगी छात्राएं
यह पहली बार है जब केजीबीवी की छात्राओं को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका मिला है। योगी सरकार के प्रयासों ने इन बालिकाओं को अपने सपने साकार करने का मंच दिया है। पिछले 10 दिनों से लखनऊ पुलिस लाइन में इन छात्राओं ने कड़ी मेहनत की है। उनका समर्पण और तैयारी इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

प्रदेश का गर्व बढ़ाएंगी बेटियां
अपर राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती एकता सिंह ने कहा, “यह सिर्फ इन बालिकाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल है। केजीबीवी की इन छात्राओं की भागीदारी से यह साबित होता है कि सरकार की योजनाओं ने बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।”

Also Read-2027 चुनाव को लेकर बैठक बीजेपी ने जीत पर किया मंथन, कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 17 जिलों पर हुई वार्ता

प्रदेशभर की बालिकाओं का प्रतिनिधित्व
ये 80 छात्राएं न केवल अपने स्कूलों, बल्कि प्रदेशभर के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह ऐतिहासिक क्षण हर उस बेटी के लिए प्रेरणा बनेगा जो वंचित वर्ग से आते हुए भी अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है।

शिक्षा, खेल और संस्कृति में बढ़ती भागीदारी
महानिदेशक स्कूल कंव्हान वर्मा ने कहा कि यह परेड केवल छात्राओं के अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी उत्कृष्टता का उदाहरण है। केजीबीवी का उद्देश्य वंचित वर्ग की बेटियों को विकास के बेहतर अवसर देना है, और ये छात्राएं इस उद्देश्य को साकार कर रही हैं।

बेटियां हर क्षेत्र में आगे
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा, “केजीबीवी की बेटियों ने साबित कर दिया है कि शिक्षा और अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। योगी सरकार के प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। ये बेटियां हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।”

गणतंत्र दिवस पर रचेंगी नया इतिहास
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश सिंह ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, “केजीबीवी की छात्राएं इस परेड में विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। उनके अनुशासन और जोश ने सभी को प्रभावित किया। यह पल पूरे समाज के लिए प्रेरणा है और यह दिखाता है कि मेहनत और शिक्षा के दम पर हर सपना साकार हो सकता है।”

नया इतिहास रच रहीं बेटियां
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की इन बालिकाओं की यह भागीदारी न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा का संकेत भी है। ये बेटियां पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और दिखा रही हैं कि अगर मौका मिले तो वंचित वर्ग की बेटियां भी असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here