Home Bihar बिहार दिवस 2025: प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है आयोजन

बिहार दिवस 2025: प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है आयोजन

19
0

बिहार दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में आयोजित हो रहा है, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। “उन्नत बिहार, विकसित बिहार” के थीम पर पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं, और इस बार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में समारोह होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे।

पटना के गांधी मैदान के साथ-साथ राज्यभर के सभी जिलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की तरफ से विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूलों के परफॉर्मेंस, और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के प्रदर्शन शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Also Read-रक्षा सौदों में तेजी: अब नहीं लगेगा वर्षों का इंतजार!

बिहार दिवस पर बधाई संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि बिहार की धरती हमेशा से ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। उनका विश्वास है कि बिहारवासी अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से राज्य को और भी विकसित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बिहारवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार अपनी विकास यात्रा के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और यहां के लोग इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बधाई दी और कहा कि बिहार का इतिहास बहुत ही गौरवमयी है, और हम अपने निश्चय से बिहार के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार ने हमेशा देश को नई दिशा दी है। मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

पंजाब में बिहारी छात्रों की सुरक्षा

गुरु काशी यूनिवर्सिटी, भटिंडा, पंजाब में बिहारी छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पंजाब के अधिकारियों ने बिहारी छात्रों से मिलकर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पंजाब के अधिकारियों से संपर्क किया और सभी छात्रों ने सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद किया।

सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन

राजद और अन्य महागठबंधन दलों के कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे। यह प्रदर्शन राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर किया जाएगा। पुतला दहन पटना समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर होगा, जहां कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here