Home Uncategorized ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वावधान में ब्राह्मण हित चिंतन गोष्ठी का आयोजन

ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वावधान में ब्राह्मण हित चिंतन गोष्ठी का आयोजन

25
0

प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता क्षेत्र में स्थित सनराइज इंटरमीडिएट कॉलेज में ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में ब्राह्मण हित चिंतन गोष्ठी का आयोजन हुआ इस गोष्ठी में राजनैतिक व सामाजिक रूप से ब्राह्मण को लेकर की जा रही टीका टिप्पणी पर चिंता जाहिर की गई ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में ब्राह्मण हितों को लेकर चिंतन गोष्ठी में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने विचार प्रस्तुत किया भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने कहा ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से आज ब्राह्मण हित चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए समाज के विकास के लिए समाज के पुनरोत्थान के लिए और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए इस तरह की चिंतन गोष्ठी का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा।

आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई आने वाले समय में पंचायत के चुनाव है जहां बड़ी संख्या में विप्र बंधु अपनी दावेदारी पेश करेंगे विप्र समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर एक बार फिर से हमें अपनी विरासत के पुनरोत्थान के लिए कार्य करना है इस कार्यक्रम में ब्रह्मदेव जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष यहां मौजूद रहे और सब ने यही बात दोहराई है कि समाज का विकास हमारे लिए प्रमुख विषय है

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ब्रह्म देव जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश द्विवेदी, भाजपा नेता विंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी, लल्लू तांत्रिक, आलोक बैरागी, सुनील प्रभाकर,वेद प्रकाश दुबे,राज कुमार शुक्ल , ज्ञान प्रकाश शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, जवाहरलाल शुक्ल, हरिकेश दुवे, शम्भू नाथ मिश्रा, विष्णु प्रसाद मिश्र, गंगा प्रसाद पाण्डेय, रबींद्रनाथ मिश्रा,राज कुमार मिश्र, गिरीश मिश्र, अंजनी कुमार दुबे, मुन्ना मिश्रा, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, ब्रृज भूषण दुवे, अद्वैत दशरथ तिवारी पत्रकार मौजूद रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here