Home Rilegion अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां, इतिहास प्रेमियों...

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां, इतिहास प्रेमियों के लिए अनमोल धरोहर

14
0

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य के दौरान एक बार फिर इतिहास जीवंत हो उठा है। कुबेर टीला मार्ग के निर्माण के दौरान हजारों साल पुराने प्राचीन अवशेष मिले हैं, जिनमें सबसे खास है दो शेरों पर सवार एक देवी की दुर्लभ मूर्ति। यह खोज न केवल पुरातात्विक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, बल्कि हिंदू स्थापत्य कला की गहराई को भी दर्शाती है।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लिया संरक्षण का जिम्मा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने इस खोज को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, चाहे वह कोर्ट से जुड़ी पांडुलिपियां हों या फिर राम जन्मभूमि क्षेत्र में मिल रहे प्राचीन अवशेष,,ये हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत हैं। इनका संरक्षण हमारा कर्तव्य है।

Also Read-ईरान के निशाने पर अमेरिका के 50 हजार सैनिक ,अब होगी आर पार की लड़ाई ?

विशेषज्ञों की नजर में बेशकीमती खोज
इतिहासकारों और पुरातत्व विशेषज्ञों का मानना है कि यह देवी की मूर्ति, जो दो शेरों पर सवार है, अब तक की सबसे अनोखी और दुर्लभ खोजों में से एक है। इससे उस दौर की धार्मिक मान्यताओं और स्थापत्य कला की समझ को नई दिशा मिलेगी।

अब बनेगा संग्रहालय
राम मंदिर क्षेत्र में मिले इन अद्भुत अवशेषों को सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है। इनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है ताकि उनकी उम्र, निर्माण काल और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का सही अंदाजा लगाया जा सके।साथ ही, इन अवशेषों को भविष्य में संग्रहालय में प्रदर्शित करने की योजना है, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से देख सकें।राम मंदिर निर्माण न सिर्फ श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन रहा है, बल्कि इतिहास और संस्कृति के पुनरुद्धार का प्रतीक भी बनता जा रहा है। अयोध्या अब सिर्फ धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि एक जीवंत ऐतिहासिक धरोहर बनती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here