Home Political news 2027 में 2017 से बड़ी विजय और 2029 में 2014 से प्रबल...

2027 में 2017 से बड़ी विजय और 2029 में 2014 से प्रबल जनादेश – यह पूरे संगठन का मजबूत संकल्प-केशव प्रसाद मौर्य

48
0

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति और संकल्प को स्पष्ट किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि वर्ष 2027 में भाजपा 2017 से भी बड़ी विजय हासिल करेगी, वहीं 2029 में पार्टी को 2014 से अधिक प्रबल जनादेश मिलेगा। उन्होंने इसे पूरे भाजपा संगठन का मजबूत और एकजुट संकल्प बताया।

केशव मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल वर्तमान की पार्टी नहीं है, बल्कि भविष्य की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाली शक्ति है। उन्होंने डबल इंजन सरकार को देश और प्रदेश के तेज़ विकास का आधार बताते हुए कहा कि इसी के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य साकार किया जाएगा। डिप्टी सीएम के इस बयान को संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के आत्मविश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here