Home Uttrakhand news नैनीताल जिला के हल्द्वानी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की...

नैनीताल जिला के हल्द्वानी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली

33
0

नैनीताल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल सीधे डिस्ट्रिक्ट जज को भेजा गया, जिसके बाद एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट जज को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया।

सुरक्षा के मद्देनज़र तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट कैंपस को खाली कराया गया। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे कोर्ट परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं।

धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here