Home Crime अमेठी में टेंट कारोबारी के बेटे की गला रेतकर नृशंस हत्या,चार आरोपियों...

अमेठी में टेंट कारोबारी के बेटे की गला रेतकर नृशंस हत्या,चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

36
0

अमेठी जिले के बाजार शुक्ल कस्बे में टेंट कारोबारी के बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह मृतक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल बाजार शुक्ल कस्बा निवासी शरीफ टेंट का व्यवसाय करते हैं। पीड़ित शरीफ के अनुसार उनका उनका बेटा शाहिद उम्र 32 वर्ष जो सोमवार की देर शाम घर से बाहर निकला था। रात तक वापस न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। स्थानीय और रिश्तेदारों से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास किया गया। पर उनके बेटे के बारे मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

वही आज मंगलवार सुबह कस्बे के पास स्थित रहमतगढ़ पुलिया के पास गायब युवक का शव पड़ा होने की उन्हें पुलिस से सूचना मिली। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पहले पिटाई की गई, फिर हत्या कर शव नाले में डाल दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

परिजनों के अनुसार कुछ वर्ष पहले साहिद का पूरे लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजुद्दीन की पुत्री सबीहा से प्रेम विवाह किया था दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे। बाद में पारिवारिक सहमति से युवक वापस कस्बे में रहने लगा। पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पिता शरीफ ने अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

वही इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के राहमतगढ़ पुलिया के पास सुबह एक शव मिलने की सूचना थानाध्यक्ष को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कराई जिस पर मृतक की पहचान रहमतगढ़ निवासी शाहिद उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here