Home Uttrakhand जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: सरकारी सेवाएं अब आपके गांव में

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: सरकारी सेवाएं अब आपके गांव में

229
0

धामी सरकार ने आम जनता को राहत देने और सरकारी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने कामों के लिए जिला मुख्यालय या कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, प्रत्येक न्याय पंचायत में 28 प्रशासनिक विभागों के शिविर आयोजित किए जाएंगे, आम जनता की समस्याओं का मोके पर समाधान किया जाएगा, विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश, पहले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती थी। इस अभियान से हम प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करना चाहते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते हैं

कैसे काम करता है?

  1. शिविर का आयोजन:
    प्रत्येक न्याय पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा।
  2. सभी विभाग एक ही स्थान पर:
    प्रशासनिक विभागों की सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
  3. समस्या समाधान:
    आम जनता की शिकायतें और समस्याएं मौके पर ही सुलझाई जाएंगी।
  4. सरकारी योजनाओं का लाभ:
    जनता को योजनाओं का लाभ सीधे और आसानी से मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here