आजकल बहुत से लोग मानते हैं कि रोज सुबह 20–30 मिनट टहल लेने से दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा वॉक करना जरूर फायदेमंद है, लेकिन सिर्फ टहलना ही दिल की सेहत की गारंटी नहीं है, दिल को मजबूत रखने के लिए पूरा लाइफस्टाइल सही होना जरूरी है, जिसमें खानपान, एक्सरसाइज, नींद और तनाव शामिल हैं।
आज के समय में दिल की बीमारियां लाइफस्टाइल डिजीज बन चुकी हैं, गलत खानपान, ज्यादा बैठकर काम करना, तनाव, धूम्रपान, शराब और नींद की कमी दिल को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है, अच्छी बात यह है कि सही आदतें अपनाकर हार्ट डिजीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

दिल को हेल्दी रखने के लिए वॉक के अलावा क्या करें
- सही और संतुलित खानपान अपनाएं
आप जो खाते हैं, उसका सीधा असर दिल पर पड़ता है, ज्यादा तला-भुना, जंक और मीठा खाना दिल की नसों में चर्बी जमा कर सकता है, अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी फैट जैसे अखरोट, अलसी और जैतून का तेल शामिल करें।
- सिर्फ वॉक नहीं, पूरी एक्सरसाइज करें
सुबह की वॉक अच्छी शुरुआत है, लेकिन इसके साथ साइकिल चलाना, हल्की दौड़, योग, प्राणायाम और हल्की वेट ट्रेनिंग भी जरूरी है, हफ्ते में कम से कम 150 मिनट हल्की या 75 मिनट तेज एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।
- वजन को कंट्रोल में रखें
ज्यादा वजन दिल पर दबाव डालता है और ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
- नमक कम खाएं
ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, पैकेट वाले और डिब्बाबंद खाने से बचें और अचार, नमकीन व सॉस कम मात्रा में लें।
- धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें
सिगरेट और तंबाकू दिल की नसों को नुकसान पहुंचाते हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाते हैं, इन्हें छोड़ना दिल के लिए सबसे बड़ा फायदा है।
- तनाव को कंट्रोल करें
लगातार तनाव में रहने से दिल पर बुरा असर पड़ता है ध्यान, योग, गहरी सांस लेना और अपनों के साथ समय बिताना तनाव कम करने में मदद करता है।
- पूरी नींद लें
रोजाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद दिल को आराम देती है और शरीर को स्वस्थ रखती है, सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाना बेहतर होता है।
- नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच समय-समय पर कराते रहें, ताकि किसी समस्या का पता जल्दी चल सके।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ सुबह की वॉक नहीं, बल्कि संतुलित लाइफस्टाइल जरूरी है, सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और तनावमुक्त जीवन से आप अपने दिल को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं







