उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से ही रणनीति और वोट बैंक समीकरणों का खेल रही है, और अब एक नया सियासी मोड़ देखने को मिल रहा है, बहुजन समाज पार्टी, जो लंबे समय से दलित और पिछड़ा वर्ग के वोटों की धुरी रही है, अब अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती में है, इस बीच कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने संकेत दिया कि अगर बसपा चाहे, तो कांग्रेस इंडिया गठबंधन में उनका स्वागत करेगी।
2027 के चुनाव की तैयारी में यह बयान कई सवाल खड़े करता है क्या मायावती अब मजबूरी में कांग्रेस के दरवाजे खोल रही हैं, या यह उनका राजनीतिक विवेक और रणनीति का हिस्सा है?
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी यूपी में दलित और मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण इस गठबंधन को फिर से मुख्य मुकाबले में ला सकता है। यह गठबंधन सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि बीजेपी के लिए सीधा चुनौती भी बन सकता है। पश्चिमी यूपी, जहाँ बीजेपी ने पिछली बार अपनी पकड़ मजबूत की थी, अब वहां बसपा-कांग्रेस का यह संभावित गठबंधन बीजेपी के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
लेकिन सवाल यह है, क्या मायावती का यह नरम रुख उनके समर्थकों के बीच विश्वासघात के रूप में देखा जाएगा, या यह सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है? और क्या कांग्रेस वास्तव में बसपा की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगी, या यह केवल दिखावा है?
2027 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति इस संभावित गठबंधन के इर्द-गिर्द घूम सकती है, और बीजेपी को अपनी रणनीति फिर से तैयार करनी होगी।







