फ़र्रुख़ाबाद के उजरामऊ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब बाइक सवार तीन युवक बाजार से घर लौट रहे थे और पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव उजरामऊ निवासी सनी अपने रिश्तेदारों कासिम नगला और पिंकू के साथ बाइक से निबिया बाजार आए थे। बाजार से सामान लेने के बाद वे घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उजरामऊ के पास बाइक में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक समेत बस के नीचे फंस गए और करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए चले गए। राहगीरों ने जोर-जोर से आवाज़ देकर बस चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषी बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







