समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन बेहद शोकपूर्ण है। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। छोटे सिंह यादव न केवल एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे, बल्कि वे समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रतिनिधि भी थे। जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी और वे समाजवादी पार्टी के संस्थागत ढांचे का एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे।छोटे सिंह यादव को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था।
ALSO READ क्या होता है ब्लैक बॉक्स? जिससे खुल जायेगा Plane Crash का पूरा सच?

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव निजी तौर पर इस क्षति से बेहद आहत हैं। वे आज दोपहर 11:30 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगे और छोटे सिंह यादव के आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पटेल पार्क में आयोजित शोकसभा में भी वे शामिल होंगे और श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपने प्रिय सहयोगी को अंतिम विदाई देंगे।अखिलेश यादव ने छोटे सिंह यादव के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा, “छोटे सिंह यादव समाजवाद की विचारधारा के सच्चे सिपाही थे। उनका जाना पार्टी ही नहीं, पूरे समाजवादी आंदोलन की क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया।फर्रुखाबाद और आस-पास के इलाकों में भी शोक की लहर है। हजारों कार्यकर्ता और आम लोग श्रद्धांजलि देने उनके निवास की ओर उमड़ रहे हैं।छोटे सिंह यादव का योगदान हमेशा समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में याद किया जायेगा