भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद पहली बार खुलकर अपने दर्द और मानसिक संघर्ष पर बात की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि तलाक का फैसला उन्होंने और धनश्री ने कई महीने पहले ही ले लिया था, लेकिन दोनों यह उम्मीद कर रहे थे कि शायद सब कुछ फिर से ठीक हो जाए।चहल ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी को सोशल मीडिया पर इसलिए परफेक्ट दिखाया, क्योंकि वह दिल से चाहते थे कि रिश्ता संभल जाए। लेकिन हालात नहीं बदले और आखिरकार अलग होने का फैसला करना पड़ा।मुझे धोखेबाज कहा गया, लेकिन मैंने कभी किसी से धोखा नहीं कियाचहल ने भावुक होकर कहा,तलाक के बाद मुझे ‘धोखेबाज’ कहकर बदनाम किया गया, जबकि मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मैं दिल से वफादार इंसान हूं। लोग पूरी कहानी जाने बिना ही जज करने लगते हैं, जो बहुत तकलीफ देता है।
कई बार इतना टूट गया था कि आत्महत्या जैसे ख्याल भी आने लगे थे।उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चोट तब लगी जब सोशल मीडिया पर बिना सच्चाई जाने उन्हें गलत ठहराया गया।चहल ने कहा कि शादी निभाने के लिए दोनों तरफ से कोशिश जरूरी होती है। लेकिन उनके और धनश्री के बीच काम का दबाव और समय की कमी की वजह से धीरे-धीरे दूरी बढ़ती गई।हम दोनों अपने-अपने करियर में इतने व्यस्त थे कि साथ समय बिताने का मौका ही नहीं मिला। समझदारी और समझौते की कमी ने हमारे रिश्ते को खत्म कर दिया,चहल ने कहा।इस इंटरव्यू के जरिए युजवेंद्र चहल ने न सिर्फ अपनी भावनाएं साझा कीं, बल्कि उन सभी लोगों को भी जवाब दिया जो उन्हें बिना वजह दोषी ठहरा रहे थे।







