हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई में हुई एक ग्रैंड शादी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने डांस फ्लोर पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
शादी के जश्न में दोनों को सलाम‑ए‑इश्क गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान नीता अंबानी भी उनके साथ डांस फ्लोर पर नजर आईं। तीनों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।यह खास मौका मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी का था। ऐश्वर्या अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार अभिषेक बच्चन ने भी उनका पूरा साथ दिया। वहीं नीता अंबानी ने भी अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया।
Also Read- टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को सीएम योगी ने दी बधाई
इस फंक्शन में ऐश्वर्या राय ने डार्क ब्लू रंग का सूट पहना था, जबकि अभिषेक बच्चन ने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू बंदगला शेरवानी पहनकर उनसे ट्विनिंग की थी। दोनों को मेहमानों और दोस्तों के साथ इस खुशी के मौके को एंजॉय करते देखा गया।
वहीं नीता अंबानी पन्ना हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। इस समारोह की कुछ तस्वीरें ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी दिखाई दे रही हैं।
इससे पहले भी ऐश्वर्या और अभिषेक को अर्जुन तेंदुलकर की शादी में एक साथ देखा गया था, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।







