अखिलेश यादव अंग्रेजों के एजेंट, देश तोड़ने का कर रहे काम हैं मंत्री रविंद्र जायसवाल का बड़ा आरोप

    1
    0

    सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जानकरी देते हुये मंत्री जायसवाल ने  बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने जा रही है।  इस अभियान में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा, जिसमें अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत किया जाएगा।

    इसके बाद मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अंग्रेजों और अमेरिका के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और देश को पीछे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अखिलेश यादव जातिगत जनगणना की बात कर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “क्रांतिकारी मंगल पांडेय जी की बगावत के बाद अंग्रेजों ने हमें कमजोर करने के लिए जाति और वर्णों में बांटा था। अब अखिलेश यादव उसी अंग्रेजी नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। PDA की बात कर समाज को फिर से बांटने की कोशिश की जा रही है।

    ALSO READ:लखनऊ में सनसनी: युवक की गोली मारकर हत्या, शराब के पाउच और नमकीन के पैकेट मिले

    बिहार चुनाव मे समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में आज़म ख़ान का नाम शामिल होने पर मंत्री जायसवाल ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “यह कोई नई बात नहीं सपा में गुंडे और अपराधी ही हीरो होते है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here