भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं और उनका नाम बार-बार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाना बंद होना चाहिए। अक्षरा ने पहले भी बताया था कि उस रिश्ते का उनके करियर और जिंदगी पर गहरा असर पड़ा था और ब्रेकअप के समय उन्हें धमकियां भी मिली थीं।
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अक्षरा ने कहा कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को झेल रही हैं। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के साथ उनका नाम जोड़ा जाता रहता है, जबकि उनकी खुद की जिंदगी भी है। अक्षरा ने यह भी कहा कि समाज लड़कियों से ज्यादा सवाल करता है, जबकि लड़कों से कम।
Also Read- उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी, ‘प्राइमल थीम’ से खास होगा सेलिब्रेशन
अक्षरा ने उस वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पवन सिंह मंच पर अभिनेत्री अंजलि राघव के साथ नजर आए थे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की को गलत तरीके से छुए, तो उसे तुरंत विरोध करना चाहिए।
उन्होंने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का भी जिक्र किया। अक्षरा ने बताया कि शादी के बाद ज्योति ने उनसे संपर्क किया था और अपनी परेशानियां बताई थीं। अक्षरा ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी। हाल ही में उन्होंने ज्योति की एलिमनी की मांग का भी समर्थन किया और कहा कि तलाक के बाद महिला की आर्थिक सुरक्षा उसका अधिकार है।अक्षरा ने हमेशा ज्योति सिंह का समर्थन किया है और उनके राजनीति में आने के फैसले की भी तारीफ की है।







