Home बांग्लादेशी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने उठाए सवाल

85
0
Filmitics
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने उठाए सवाल

हरिद्वार। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर हरिद्वार से कड़ा बयान सामने आया है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक विभाजन के बाद पहले पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश में लाखों हिंदुओं की हत्या हुई, उनकी संपत्तियां छीनी गईं और उन्हें लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर किया गया।

महामंडलेश्वर ने कहा कि बांग्लादेश के विभिन्न इलाकों से हिंदुओं की दुकानों, मकानों और जमीनों पर कब्जे की खबरें सामने आ रही हैं, इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और वैश्विक संस्थाएं चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मानवाधिकारों की बात करने वाले मंच इस गंभीर मुद्दे पर मौन क्यों हैं।

उन्होंने दावा किया कि हालात इतने गंभीर हैं कि वहां की प्रधानमंत्री को भी अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ना पड़ा, जो स्थिति की भयावहता को दर्शाता है। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने इसे केवल धार्मिक विषय न बताते हुए कहा कि यह एक व्यापक वैश्विक साजिश का हिस्सा है, जिसमें हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

महामंडलेश्वर ने हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की और भारत सरकार से भी आग्रह किया कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करे कि देश और सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंदुओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए वहां सामने आ रही घटनाओं पर भी चिंता जताई और राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here