Home Bihar अनंत सिंह का बड़ा ऐलान “हम 1लाख वोटों से जीतेंगे, विरोधी की...

अनंत सिंह का बड़ा ऐलान “हम 1लाख वोटों से जीतेंगे, विरोधी की जब्त होगी जमानत!”

77
0

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है और मोकामा विधानसभा सीट की  खूब चर्चा हो रही है। बाहुबली नेता अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनावी मैदान में कदम रखा है। इस बार वे JDU के टिकट पर चुनावी मैदान में  हैं।

मोकामा की वर्तमान विधायक उनकी पत्नी नीलम सिंह हैं। साल 2020 में अनंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मोकामा से जीत दर्ज की थी। 2022 में AK-47 केस में सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई थी, लेकिन फिर नीलम देवी ने RJD के टिकट पर जीत हासिल की थी।

ALSO READ : लोकगायिका मैथिली ठाकुर हुईं बीजेपी में शामिल, अलीनगर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज

2024 में जब नीतीश कुमार ने NDA के साथ गठबंधन किया, तो अनंत का परिवार भी NDA में शामिल हो गया। अब, अनंत सिंह एक बार फिर JDU के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और उन्होंने जो बयान दिया है उसकी भी खूब चर्चा हो रही है

नामांकन के मीडिया ऐसी बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने कहा   “हम 1 लाख वोटों से जीतेंगे, विरोधी की जमानत भी जब्त हो जाएगी!”
मोकामा सीट पर मतदान 6 नवंबर को पहले फेज में होगा। चुनाव का खेल अब शुरू हो चुका है और बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here