मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है, कई लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम कुछ धर्म या जाति के लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है, इस बीच संगीत जगत के दिग्गज अनूप जलोटा ने फिल्म के टाइटल पर अपना बयान दिया और मेकर्स को सलाह दी कि इसमें छोटा सा बदलाव किया जाए।
वायरल वीडियो में अनूप जलोटा कहते हैं कि, “विवाद तो इस फिल्म के टाइटल ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर होना ही था, क्योंकि पंडितों को सुनकर अच्छा नहीं लगेगा, मेरे ख्याल से इसमें थोड़ा सा बदलाव हो जाए, पंडित धर्म और जाति का हिस्सा हैं, किसी जाति या धर्म के बारे में यह कहना उचित नहीं है कि यह घूसखोर है।”
उन्होंने आगे बताया, “अगर टाइटल में बदलाव करके इसे ‘घूसखोर पुजारी’ कर दिया जाए, तो समस्या हल हो सकती है, पुजारी कोई व्यक्ति हो सकता है, कोई भी पूजा कर सकता है, मैं भी पुजारी हो सकता हूं, हमारा ड्राइवर भी पूजा कर रहा है तो वह भी पुजारी कहलाएगा पुजारी कोई जाति या धर्म नहीं है, इसलिए इससे विवाद कम होगा और कई लोगों की मुश्किलें आसान हो जाएंगी।”
अनूप जलोटा का यह बयान फिल्म के मेकर्स के लिए सुझाव की तरह है, उनका मानना है कि छोटे बदलाव से विवाद टल सकता है और सभी की भावनाओं का सम्मान किया जा सकता है, यह मामला दिखाता है कि कैसे फिल्म और मीडिया में इस्तेमाल होने वाले शब्द कभी-कभी सामाजिक और धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवादों को जन्म दे सकते हैं।







