Home Entertainment अनुराधा पौडवाल ने AR Rahman के ‘कम्युनल’ कमेंट पर जताई आपत्ति, कहा-...

अनुराधा पौडवाल ने AR Rahman के ‘कम्युनल’ कमेंट पर जताई आपत्ति, कहा- ‘वो उस मुकाम पर नहीं…’

34
0

हाल ही में पॉपुलर संगीतकार एआर रहमान ने इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे, उनके इस बयान के बाद कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी, कुछ कलाकारों ने उनका समर्थन किया, वहीं कई लोगों को उनका बोलना ठीक नहीं लगा।

अब मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल इस मामले पर अपनी राय दी। उन्होंने एआर रहमान को एक नेक और संत भावना वाले इंसान बताया, एएनआई से बातचीत में अनुराधा ने कहा कि वह रहमान को उनके संगीत के जरिए जानती हैं, उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत रूप से तो वे कभी नहीं मिलीं, लेकिन उनके संगीत से यह साफ पता चलता है कि रहमान एक बहुत ही नेक और ईमानदार इंसान हैं।

अनुराधा ने मीडिया की भूमिका पर भी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि अक्सर इंटरव्यू लेने वाले सवाल इस तरह से तैयार करते हैं कि कलाकारों से भड़काऊ जवाब निकल आएं, उनका कहना था कि सीधे-साधे और ईमानदार जवाब मीडिया को पसंद नहीं आते क्योंकि उन्हें कुछ अलग ही चाहिए होता है, अनुराधा ने यह भी बताया कि यह सिर्फ एआर रहमान के साथ नहीं होता, बल्कि इंडस्ट्री के किसी भी कलाकार के साथ ऐसा देखा जा सकता है।

अनुराधा ने एआर रहमान की उपलब्धियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रहमान ने संगीत की दुनिया में बहुत कुछ हासिल किया है और अब वह उस मुकाम पर हैं जहां कोई उनके करियर या प्रतिष्ठा को प्रभावित नहीं कर सकता, उनके अनुसार, इन विवादों का कोई खास मतलब नहीं है क्योंकि रहमान ने अपने गानों और संगीत से इंडस्ट्री में कमाल कर दिखाया है।

बता दें कि एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा था कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव लोगों की कमी की वजह से उन्हें पिछले 8 सालों से काम कम मिला है, इसके बावजूद उनका योगदान और संगीत की दुनिया में उनकी प्रतिष्ठा अब भी अपार है।

इस तरह अनुराधा पौडवाल ने एआर रहमान का समर्थन करते हुए यह साफ किया कि उनके लिए संगीत और उनकी नैतिकता सबसे महत्वपूर्ण हैं और मीडिया की प्रतिक्रियाओं को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here