साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है,दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं, लेकिन अब एक कथित वेडिंग कार्ड के वायरल होने के बाद चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है।
पहले 2 फरवरी, अब 26 फरवरी की चर्चा
कुछ समय पहले खबरें थीं कि यह जोड़ी 2 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाली है, हालांकि बाद में ये खबरें गलत साबित हुईं अब सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं, इन चर्चाओं को तब और हवा मिली जब एक कथित शादी का कार्ड रेडिट पर वायरल हो गया, बताया जा रहा है कि यह कार्ड विजय देवरकोंडा के लेटरहेड पर छपा हुआ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या लिखा है वायरल कार्ड में?
वायरल हो रहे कार्ड के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करेंगे, इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, कार्ड में लिखा है कि दोनों परिवारों के आशीर्वाद से यह शादी एक छोटे और निजी समारोह में होगी और वे अपने खास लोगों की मौजूदगी को इस मौके पर खास मानते हैं।
क्या पहले हो चुकी है सगाई?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी, हालांकि इस बारे में भी दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लंबे समय से डेटिंग की अफवाहें
रश्मिका और विजय को कई बार साथ देखा गया है, दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आए हैं, इसी वजह से फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल यह साफ नहीं है कि वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड असली है या नहीं जब तक कपल या उनके परिवार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन खबरों को अफवाह के तौर पर ही देखा जा रहा है, फैंस को अब इंतजार है कि क्या वाकई 26 फरवरी को यह चर्चित जोड़ी शादी के बंधन में बंधेगी या यह सिर्फ सोशल मीडिया की एक और अफवाह साबित होगी।







