Home International बांग्लादेश में छात्र नेताओं पर हमले तेज, एक और छात्र नेता को...

बांग्लादेश में छात्र नेताओं पर हमले तेज, एक और छात्र नेता को गोली

118
0

बांग्लादेश में छात्र राजनीति से जुड़े नेताओं पर हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता उस्मान हादी की मौत के कुछ ही दिनों बाद सोमवार को एक और छात्र नेता पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना से देश में पहले से चल रहा तनाव और बढ़ गया है।डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता मोतालेब सिकदर को खुलना में गोली मारी गई। हमलावरों ने सीधे उनके सिर को निशाना बनाया। मोतालेब एनसीपी के खुलना डिविजनल प्रमुख और पार्टी की श्रमिक शक्ति इकाई के केंद्रीय आयोजक हैं।

पुलिस ने बताया कि यह हमला सुबह करीब 11:45 बजे हुआ। गोली लगने के बाद मोतालेब सिकदर को तुरंत खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनाडांगा मॉडल थाने के जांच अधिकारी अनिमेष मंडल के मुताबिक, गोली कान के पास से होकर निकल गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Also Read- सपा विधायक के डिग्री पर योगी ने सदन में उठा दिया सवाल! हो गया बवाल

नेशनल सिटिजन पार्टी की स्थापना इसी साल 28 फरवरी को हुई थी। यह पार्टी छात्र आंदोलन से जुड़े संगठनों के नेतृत्व में बनी और इसे बांग्लादेश की पहली छात्र-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी माना जाता है। यह पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अस्तित्व में आई।

इससे पहले 2024 के छात्र आंदोलन के नेता उस्मान हादी की मौत हो चुकी है। 12 दिसंबर को ढाका में हुए एक हमले में उन्हें गोली लगी थी। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर 2025 को उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादी की हत्या के आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी के ठिकाने को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। हादी की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पथराव की घटना भी सामने आई। कड़ी सुरक्षा के बीच हादी को ढाका विश्वविद्यालय के पास दफनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here