Home देश बाबा बागेश्वर की पदयात्रा पर खतरे का बादल! दिल्ली धमाके के बाद...

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा पर खतरे का बादल! दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा दोगुनी, एजेंसियां हाई अलर्ट पर!

186
0

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाक ने पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। इसी बीच, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की “सनातन एकता पदयात्रा” अब सुरक्षा घेरे में आ गई है।7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा, सोमवार रात हरियाणा के पलवल पहुंची लेकिन रास्ते में माहौल कुछ अलग था।सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Also Read-अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे धर्मेंद्र, ICU के बाहर उमड़ा बॉलीवुड

हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियां पहले से तैनात थीं, लेकिन अब*दो और कंपनियां बढ़ा दी गईं।करीब 30 हजार श्रद्धालु भगवान राम और हनुमान के झंडे लेकर यात्रा में शामिल हैं।इसी भीड़ में एक भक्त अचानक बाबा के पैरों पर गिर पड़ा, बाबा ने उसे गले लगाया, कंधे पर हाथ रखा पर उस पल कई लोगों की निगाहें सुरक्षा घेरे की तरफ भी थीं।फिलहाल, यात्रा शांति से आगे बढ़ रही है। लेकिन दिल्ली धमाके की गूंज के बीच, बागेश्वर बाबा की यह पदयात्रा अब भक्ति और भय दोनों के संग चल रही है।अगला पड़ाव वृंदावन, 16 नवंबर को वृंदावन में इसका समापन होना है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here