Home वायरल-वीडियो मजार तोड़े जाने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार, वीडियो हुआ...

मजार तोड़े जाने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

113
0
Filmitis
मजार तोड़े जाने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार,वीडियो हुआ वायरल

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में एक मजार को तोड़े जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने मजार पर चढ़कर हथौड़ों से उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मजार कई वर्षों पुरानी थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग मजार को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं और चेतावनी देते हुए बांग्लादेश का जिक्र भी करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मजार टूटने की सूचना फैलते ही मुस्लिम समुदाय में आक्रोश देखने को मिला। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए।

पुलिस ने मजार तोड़ने के आरोप में बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों और पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here