Home Uttar Pradesh संभल के ‘दबंग’ SP केके बिश्नोई से शादी करेंगी बरेली की ‘लेडी...

संभल के ‘दबंग’ SP केके बिश्नोई से शादी करेंगी बरेली की ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा शादी

27
0

Also Read-Namaz पढ़ने वाले सवाल पर CM Yogi का आया कर्रा जवाब

उत्तर प्रदेश की पुलिस सेवा से एक दिलचस्प और सकारात्मक खबर सामने आई है। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रशासनिक हलकों में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं और दोनों अधिकारियों को बधाइयां भी मिल रही हैं।दरअसल यह शादी सिर्फ दो लोगों का निजी फैसला नहीं बल्कि समाज के उस बदलते चेहरे की भी झलक मानी जा रही है, जहां पहचान धीरे-धीरे जाति से हटकर पेशे, शिक्षा और सामाजिक वर्ग से तय होने लगी है।समाजशास्त्रियों का मानना है कि जब लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से ऊपर उठते हैं, तो उनकी पहचान जाति से ज्यादा उनके वर्ग से जुड़ने लगती है। इसी संदर्भ में अक्सर यह बात कही जाती है कि “अमीरों की जाति नहीं होती, उनका वर्ग होता है, जबकि जाति का बंधन गरीब समाज में ज्यादा मजबूत दिखाई देता है।”दोनों की शादी 28 मार्च से राजस्थान के बाड़मेर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय समारोह में होगी. इन दिनों इस शादी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों में भी इस शादी की चर्चा हो रही है.अंशिका वर्मा इस समय बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं. वह मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. साल 2021 बैच की IPS अधिकारी अंशिका वर्मा अपने काम को लेकर काफी सक्रिय मानी जाती हैं. महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग के मामलों में उन्होंने बरेली में कई अहम कदम उठाए हैं. इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं.वहीं कृष्ण कुमार बिश्नोई साल 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं और इस समय संभल जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं. वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं. कुछ समय पहले संभल में मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर भी वह चर्चा में रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here