Home मनोरंजन Entertainment बिग बॉस ओटीटी 4 पर संकट! सलमान खान के फैंस को लग...

बिग बॉस ओटीटी 4 पर संकट! सलमान खान के फैंस को लग सकता है झटका!

24
0

टीवी का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ करोड़ों लोगों का फेवरेट है। खासकर जब होस्ट हों सलमान खान, तो फैन फॉलोइंग और भी ज़बरदस्त हो जाती है। बिग बॉस 18 के बाद अब लोग बेसब्री से ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ का इंतज़ार कर रहे थे,अब जो खबर आई है, वो फैंस को बड़ा झटका दे सकती है।

क्या रद्द हो गया बिग बॉस ओटीटी 4?

इंस्टाग्राम पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने हाल ही में दावा किया है कि बिग बॉस ओटीटी 4 इस साल कैंसिल कर दिया गया है। यानी इस बार फैंस को शो देखने को नहीं मिलेगा। पहले खबर थी कि शो को दो महीने के लिए टाल दिया गया है, लेकिन अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इसे पूरी तरह रोकने का फैसला कर लिया है।

Also Read-6 सस्पेंड, 122 की होगी जांच,जल जीवन मिशन पर योगी का तगड़ा एक्शन

कहां स्ट्रीम होगा बिग बॉस 19?

इसके साथ ही, ऐसा भी बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 अब कलर्स पर नहीं, बल्कि जियो सिनेमा/हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकता है। इसकी वजह मेकर्स और चैनल के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि इस पर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सलमान खान की होस्टिंग पर असर?

सलमान खान सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं, और उनकी होस्टिंग की वजह से ही शो की लोकप्रियता बनी हुई है। ऐसे में शो के रद्द होने की खबर उनके फैंस के लिए निराशाजनक हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here