Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद NDA में सीएम फेस को लेकर हो रही मंथन से नीतीश कुमार का नाम सामने आया है। लगातार हो रही बैठकों के बाद अब नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग गई है। NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पटना में एनडीए के सभी दलों की बैठक हुई। जिसको लेकर चिराग पासवान ने जानकारी दी कि नीतीश कुमार ही सदन नेता होंगे। एक बार फिर से वह बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए जनता को फिर से बधाई दी।
20 नवंबर को होगा शपथ समारोह
बता दें कि नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव सम्राट चौधरी ने रखा था। जानकारी के मुताबिक शपथ समारोह 20 नवंबर को होगा। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी HAM(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, “मेरी शुभकामना है। हमें पता ही था कि माननीय मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे। अभी NDA विधायक दल की बैठक होगी और विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। उसके बाद अपना दावा पेश करेंगे।”
बिहार में किसे कितनी सीटें
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटों पर कब्जा किया है। तो वहीं महागठबंधन 35 पर सिमटी गई जबकि AIMIM ने 5 पर फतह की है। 243 सीटों में से NDA की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 89 सीटें, जेडीयू ने 85 सीटें चिराग पासवान (Chirag Paswan) की LJP ने 19 सीटें जीतीं। वहीं NDA में शामिल जीतनराम मांझी(Jitanram Manjhi) की पार्टी HAM को पांच और उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) की RLM को 4 सीटों पर जीत मिली है।







