Home Bihar CM नीतीश नहीं सम्राट के हाथों में होगा बिहार का गृह मंत्रालय,...

CM नीतीश नहीं सम्राट के हाथों में होगा बिहार का गृह मंत्रालय, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

श्रेयसी सिंह के पास सूचना प्रावैधिकी विभाग और खेल विभाग होगा। प्रमोद चंद्रवंशी के पास सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग और दीपक प्रकाश के पास पंचायती राज विभाग होगा।

74
0
बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Bihar Nitish Kumar Government: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। 20 नवंबर को नई सरकार को लेकर नीतीश कुमार(Nitish Kumar) की अगुवाई में 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। इस बार गृह मंत्रालय सीएम नीतीश कुमार की जगह भाजपा विधायक सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) के पास चला गया है। भाजपा के कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के डिप्टी सीएम हैं।

मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग

इसके अलावा विभागों के बंटवारे में रामकृपाल को राज्य का कृषि विभाग मिला है। वहीं अन्य मंत्रियों में मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान-भूत तत्व विभाग, दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री बनाया गया है। नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग दिया गया है।

वहीं संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लखेद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मिला है।

श्रेयसी सिंह के पास खेल विभाग

अन्य मंत्रियों में श्रेयसी सिंह के पास सूचना प्रावैधिकी विभाग और खेल विभाग होगा। प्रमोद चंद्रवंशी के पास सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग और दीपक प्रकाश के पास पंचायती राज विभाग होगा। बता दें कि नई सरकार के शपथ समारोह में 20 नवंबर को कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें अभी फिलहाल 18 मंत्रियों के विभागों का आवंटन हुआ है। बाकी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आगे होगा।

यह 10वीं बार है जब नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली है। वहीं उनके अलावा सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) समेत 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट में भाजपा(BJP) के 14, जेडीयू(JDU) से 8, एलजेपीआर(LJPR) से 2, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा(RLM) से 1-1 मंत्री बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here