BJP Action on RK Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह पर भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने एक्शन लेते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा ने यह एक्शन पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से लिया है। पार्टी का कहना है कि आरके सिंह बीते कुछ समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। उनके हालिया बयानों और आचरण को अनुशासनहीनता माना गया है और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
नीतीश सरकार पर भी सवाल खड़े किए
बता दें कि आरके सिंह बीते बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते देखे गए। उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर भी सवाल खड़े किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह से नेता बने आर.के. सिंह के बयानों से पार्टी की स्थिति असहज हो गई थी। इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए पहले से ही माना जा रहा था कि भाजपा उनपर एक्शन ले सकती है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
पार्टी की सभाओं से दूर दिखे
आरके सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की रैलियों और पार्टी की सभाओं से गायब दिखे। उन्होंने प्रशांत किशोर के बयानों का भी खुला समर्थन किया। इससे पार्टी असहज स्थिति में आ गई थी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटों पर कब्जा किया है। तो वहीं महागठबंधन 35 पर सिमटी गई जबकि AIMIM ने 5 पर फतह की है।







