Home Political news रास्ते के विवाद में घायल युवक से मिलने पहुंचे BJP MLC सुभाष...

रास्ते के विवाद में घायल युवक से मिलने पहुंचे BJP MLC सुभाष यदुवंश, अखिलेश यादव पर बरसे

68
0
BJP MLC Subhash Yadhuvanshi
रास्ते के विवाद में घायल युवक से मिलने पहुंचे BJP MLC सुभाष यदुवंश, अखिलेश यादव पर बरसे

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रास्ते को लेकर हुए विवाद में घायल सतीश यादव के मुलाकात करने भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश मिलने पहुंचे। सतीश यादव का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां सुभाष यदुवंश ने उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि सतीश के परिजनों से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

बता दें कि सतीश यादव अपनी बाइक से एक दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पहले से खड़े दो युवकों अयान और असद सड़क से रास्ते से हटने के लिए कहा। जिसपर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। आरोप के मुताबिक उन्होंने सतीश को पीटना शुरू कर दिया और फिर पेट में चाकू घोपकर घायल कर दिया।

वहीं सतीश यादव से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश ने कहा कि इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक शब्द नही बोला जबकि दूसरी घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सही का साथ नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here