मिशन 2027 की तैयारी: भाजपा ने यूपी के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष किए घोषित
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है, पार्टी ने प्रदेश के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, इन नामों की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की।
पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का मकसद संगठन को और सक्रिय और मजबूत बनाना है,भाजपा चुनाव से पहले हर जिले में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
किस जिले में कौन बना जिलाध्यक्ष?
- शामली: रामजी लाल कश्यप
- अमरोहा: उदय गिरि गोस्वामी
- सहारनपुर जिला: अजीत सिंह राणा
- बागपत: नीरज शर्मा
- पीलीभीत: गोकुल प्रसाद मौर्य
- लखीमपुर: अरविन्द गुप्ता
- गोण्डा: इकबाल बहादुर तिवारी
- अयोध्या जिला: राधे श्याम त्यागी
- अयोध्या महानगर: कमलेश श्रीवास्तव
- मीरजापुर: लाल बहादुर सरोज
- सिद्धार्थनगर: दीपक मौर्य
भाजपा ने इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा है, अयोध्या से लेकर सहारनपुर और लखीमपुर तक नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार है।







